लखनऊ: भोला फिल्म का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे अजय देवगन
लखनऊ, अमृत विचार। हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन शनिवार को लखनऊ पहुंचे। वह फिल्म का प्रमोशन करने एक मॉल में पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 'भोला' फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। भोला फिल्म की शूटिंग बनारस में हुई है। ऐसे में अजय देवगन ने बनारस को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वाराणसी के मंदिरों में उन्होंने दर्शन किया। वहां की संस्कृति कभी ना भुलाने वाली संस्कृति है।
भोला फिल्म अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म है। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है। अजय देवगन इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म का खूब प्रचार किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, संजय मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त दिए जाने की उठी मांग
