Fatehpur Crime : माफिया Atiq Ahmad के करीबी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम
Fatehpur Crime फतेहपुर में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा।
Fatehpur Crime फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 25 हजार के इनामी माफिया अतीक अहमद के करीबी को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर 25000 के इनामी माफिया अतीक अहमद के करीबी को मुठभेड़ के बाद दबोचा लिया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शातिर अभियुक्त जर्रार कुल्ली गांव के पास मजार में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को दबोच ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अभी चल रही थी कि उसके दाहिने पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जर्रार के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत तमाम संगीन धाराओं में दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज है, हिस्ट्रीशीटर जर्रार के पास से एनपी बोर की रायफल और कुछ कारतूस भी बरामद हुई है, बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खखरेरू थाना के तहत एक गांव में जर्रार अहमद के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था, तभी से जर्रार अहमद फरार चल रहा था, पुलिस की कई टीमें लगातार जर्रार की तलाश में छापेमारी कर रही थी, कि तभी मुखबिर के जरिए मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया है।
