कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रकाश पाल की चौधराहट, मानवेंद्र सिंह का घटा कद, प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रकाश पाल को अध्यक्ष घोषित किया गया।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रकाश पाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसमें मानवेंद्र सिंह का कद घट गया। मानवेंद्र सिंह को प्रदेश कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया।

कानपुर, [महेश शर्मा]। भारतीय जानता पार्टी की नयी प्रदेश कमेटी में कानपुर के छह लोगों स्थान मिला। पिछड़ा वर्ग की गरमागरम राजनीतिक के दौर में पार्टी ने प्रकाश पाल भरोसा जताते हुए उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित किया है। प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के काफी नजदीक माने जाते थे। दूसरी तरफ राजनीतिक सूझबूझ और सौम्य व्यवहार के कारण प्रकाश पाल को इस पद पर बैठाया गया जहां पर मानवेंद्र सिंह की कोई नौ साल से चौधराहट चल रही थी। 
 
मानवेंद्र को प्रदेश कमेटी का उपाध्यक्ष पद पर बैठाकर उनके कद को छोटा ही किया गया। किसान मोर्चा से आए मानवेंद्र पहले उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। बाद में वह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कैम्प की खास कमलावती सिंह को पहले की तरह प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा। पार्टी ने कमला को यह पद देकर महिलाओं में संदेश दिया है। सलिल विश्नोई की मजबूत पकड़ बरकरार है। उनकी छुट्टी की खबरें थी पर उन्हें बनाए रखकर वैश्य समाज को साधने का प्रयास किया गया। 
 
Kanpur (8)
 
कमलावती सिंह उपाध्यक्ष, मानवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष, देवेश कोरी उपाध्यक्ष।
 
देवेश कोरी को प्रदेस भाजपा उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने दलितों को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी दलितों को जोड़कर चल रही है। निकाय चुनाव और लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संगठन के ताजे ढांचा में कानपुर से पांच लोगों को समायोजित करके पार्टी ने कानपुर के राजनीतिक महत्व देने का प्रयास किया है ताकि कानपुर व इर्दगिर्द सकारात्मक संदेश जाए।

 

संबंधित समाचार