लखनऊ वासियों को मिलेगी राहत! पॉलिटेक्निक समेत राजधानी के ये पांच चौराहे होंगे जाम मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और नगर निगम करेंगे संयुक्त प्रयास

लखनऊ, अमृत विचार। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल्द ही शहर के पांच प्रमुख चौराहों को स्मार्ट बनाया जाएगा। पॉलिटेक्निक, कमता, दुबग्गा, बाराबिरवा और अहिमामऊ चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।

दो माह पूर्व जाम को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद इन चौराहों का सर्वे किया गया था। इन चौराहों पर जाम लगने की संभावित वजहों की सूची तैयार होने के बाद परिवहन विभाग , यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त योजना बनाई थी। इसके दो माह बाद अब योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 

डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत पांचों चौराहों के सुधार का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में इन चौराहों को चौड़ा करने के साथ साइड लेन बनाई जाएंगी। ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक लोड के अनुसार सिग्नल के टाइमर में बदलाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह

संबंधित समाचार