बरेली : पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाह नगर निवासी बाबूराम का अपनी पत्नी से मामूली कहासुनी के चलते विवाद हुआ। जिसके बाद बाबूराम ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद भी बाबूराम ने शराब पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : बरेली : सोडे में नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानी गिरोह ने 4 यात्रियों को बनाया शिकार

संबंधित समाचार