फरार अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पाटियाला से महिला गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी को शरण देने के आरोप में पटियाला से एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल और उसका सहयोगी पापलप्रीत सिंह 19 मार्च को पटियाला के हरगोबिंद नगर में बलबीर कौर के आवास पर कथित तौर पर रुके थे। पुलिस ने बताया कि बलबीर कौर ने अमृतपाल और पापलप्रीत को कथित तौर पर पांच से छह घंटे तक पनाह दी जिसके बाद वे हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की ओर चले गए। 

अमृतपाल 18 मार्च से फरार है, जब पुलिस ने उसके और उसके अगुवाई वाले संगठन वारिस पंजाब दे के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पंजाब के जालंघर जिले में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था लेकिन अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शनिवार को पटिलाया में सीसीटीवी फुटेज सामने आई जिसमें अमृतपाल जैकेट और पतलून पहने हुए और मोबाइल फोन पर बात करते दिख रहा है। 

फुटेज में अमृतपाल एक बैग पकड़े हुए देखा जा सकता है और उसने सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ है। फुटेज में पापलप्रीत भी दिख रहा है। दूसरे फुटेज में, अमृतपाल धूप का चश्मा लगाये और सड़क पर चलते हुए फोन पर बात करते दिख रहा है।

अमृतपाल को पनाह देने के आरोप में बलबीर कौर गिरफ्तार होने वाली दूसरी महिला है। इससे पहले बलजीत कौर नाम की एक अन्य महिला को अमृतपाल और पापलप्रीत को शाहाबाद स्थित अपने घर में शरण देने के आरोप में पकड़ा गया था। अमृतपाल के साथी तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को शरण देने के आरोप में खन्ना पुलिस ने शनिवार को बलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। 

ये भी पढ़ें : Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात