VIDEO : इस नजारे को देखकर आप भी अपनी मां से लिपट जाएंगे, बहुत इमोशनल है ये पल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आप भी अपनी मां के गले से लिपटकर इमोशनल हो जाएं। वायरल वीडियो में एक बच्चा पैदा होते ही अपनी मां से लिपट जाता है और उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं होता। अपने बच्चे को यूं लिपटा पाकर मां भी इतनी खुशी महसूस करती है कि वो वीडियो में साफ-साफ झलक रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कैसे अपनी मां से लिपटा हुआ है। वह उसे पकड़ कर रोए जा रहा है, लेकिन छोड़ नहीं रहा। इस दौरान मां भी बहुत खुश लग रही है। मां अपने बच्चे को ऐसा करते देख कर इमोशनल होते हुए अपनी आंखें बंद कर लेती है। ऐसे नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। आमतौर पर पैदा होने के बाद बच्चे अपने हाथ-पैर हिला भी नहीं पाते, मां को पकड़ना को दूर की बात है, लेकिन इस वीडियो में जो देखने को मिल रहा है, वो काफी हैरान करने वाला और इमोशनल कर देने वाला नजारा है।

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, न्यूबॉर्न बेबी अपनी मां को छोड़ना नहीं चाहता। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कोई कह रहा है कि इससे ज्यादा खूबसूरत अहसास जिंदगी में और कुछ हो ही नहीं सकता, तो कोई कह रहा है कि ये शानदार और दिल को छू लेने वाला वीडियो है। हालांकि, कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि बच्चे के हाथ को फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : Watermelon Face Mask : तरबूज फेस मास्क से आपकी स्किन की खोई हुई लाली फिर से खिल उठेगी !

 

संबंधित समाचार