Etawah Accident: कार ने दो महिलाओं को कुचला, टक्कर लगते ही तीन फुट उछलकर सड़क पर गिरने से दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में कार की टक्कर दो महिलाओं की मौत।

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया। टक्कर लगते ही तीन फुट उछलकर सड़क पर गिरने से दोनों की मौत हो गई।

इटावा, अमृत विचार। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिक्सलेन  हाईवे पर प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने  सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल डाला। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया।

ग्राम छोटी फुफई निवासी भोलानाथ राजपूत की दो पत्नियां थी। दोनों में सगी ‌‌बहन भी थी। भोलानाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। रविवार को दोनों बहनें तारा देवी  65 वर्ष और  श्यामा देवी 60 वर्ष  इटावा से अपनी  दवा लेकर अपने गांव लौट रही थी। इटावा से ऑटो में सवार होकर गांव के सामने पहुंची। आटो से  उतरकर हाइवे पार करने लगी।

इसी दौरान कोल्डस्टोरेज के सामने इटावा से बकेवर की ओर जा रही कार ने  दोनों बुजुर्ग महिलाओं को टक्कर मार दी।  टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं  करीब तीन फुट उछलकर हाइवे पर गिरी। दोनों महिलाओं ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया है कि कार को जब्त कर लिया गया है। जबकि चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

संबंधित समाचार