बरेली: मांगें पूरी न होने पर 31 मार्च को स्ट्राइक करेगा बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो साल से नई भर्ती और प्रमोशन रुके होने के विरोध में बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की ओर से 31 मार्च को स्ट्राइक की जाएगी। जिनमें लगभग 315 कर्मचारी स्ट्राइक पर रहेंगे।

फेडरेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से पिछले दो साल से नई भर्ती नहीं की जा रही है। जिससे वर्तमान में कार्यरत बैंककर्मियों पर दोगुना काम पड़ रहा है। प्रमोशन भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में बैंककर्मी प्रोत्साहित भी नहीं हो पा रहे हैं। 

वहीं, बैंक प्रबंधन की ओर से स्थानांतरण नीतियां भी गलत तरीके से संचालित की जा रही हैं। जिसका असर भी बैंक कर्मियों पर पड़ रहा है। इस स्ट्राइक के तहत देश की सभी बड़ौदा यूपी बैंक की शाखाओं में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बरेली में लगभग 81 शाखाएं हैं। जिनमें कार्यरत लगभग 315 कर्मचारी हैं। फेडरेशन की ओर से प्रबंधन को चेताया गया है कि मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: परसाखेड़ा में खुलेगा स्क्रैपिंग सेंटर, कंडम हो चुके 1 लाख से अधिक वाहन होंगे स्क्रैप

संबंधित समाचार