प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा, देर शाम तक पहुंचेगा अतीक अहमद का काफिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,अमृत विचार। अहमदाबाद से प्रयागराज में पेशी के लिए लाए जा रहे माफिया अतीक अहमद को एक बड़े सुरक्षा काफिले के साथ पुलिस प्रशासन की टीम प्रिजन वैन लेकर चल चुकी है। माना जा रहा है कि देर शाम तक टीम अतीक अहमद को प्रयागराज लेकर पहुंच सकती है। ऐसे में प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चारों तरफ और और बैरीकटिंग करा दी गई जेल के अंदर आने जाने वाले हल्की सघन तलाशी ली जा रही है।
 
बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का केंद्रीय कारागार नैनी से पुराना नाता रहा है। राजू पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद को इसी जेल में रखा गया था। इसके साथ ही 2019 में एक बार अतीक अहमद को इसी जेल में रखा गया था। इस इस जेल में अतीक अहमद के कुछ पुराने ताल्लुक रखने वाले पुलिसकर्मी और जेल के कर्मचारी अभी भी मौजूद हैं।

मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लाया जा रहा है। अतीक को अहमदाबाद जेल से लेकर चल चुकी है। वहीं अशरफ के भी प्रयागराज आने की सूचना मिली है। ऐसे में जेल प्रशासन ने एक बड़ी तैयारी के साथ अतीक को हाई सिक्योरिटी सेल में रखने का प्लान बनाया है। जिसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है। 

इतना ही नहीं नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली को हाईसिक्योरिटी से निकालकर एक नंबर सर्किल में कर दिया गया है। दोनों बाप और बेटे इसी जेल में तब तक रहेंगे। जबकि अशरफ को पुलिस लाईन में रखने की बात सामने आई है। कहा यह जा रहा है कि अपहरण के मामले में कुल 13 लोगों की पेशी होनी है। एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी होने के बाद कोर्ट तय करेगा कि उत्तर प्रदेश की किस जेल में रखना है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित महिला ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी, जानें वजह

संबंधित समाचार