बहराइच: पैना पुल के नीचे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। जिले हुजूरपुर थाना क्षेत्र में पैना पुल के नीचे सरयू नदी में सोमवार दोपहर में अज्ञात महिला का शव उतराता लोगों ने देखा। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंडारा के पास सरयू नदी पर पैना पुल स्थित है। पुल के नीचे नदी में सोमवार को एक महिला का शव उतराता लोगों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की उम्र 28 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्य थानों में फोटो भेज कर जांच का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अभियुक्त को पकड़ने वाले आरक्षी पीआरडी जवान को एसपी ने किया पुरस्कृत
