हल्द्वानी: भाई बना भाई का दुश्मन...पीट-पीट कर बड़े भाई की कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेड़ीखत्ता में एक भाई के ऊपर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। बेड़ीखत्ता के जवाहर ज्योति निवासी महेश चंद्र आर्या स्व. गंगा राम की पत्नी रेनू ने देवर भुवन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और कहा कि 21 मार्च की रात उसकी गैरहाजरी में देवर भुवन ने उनके पति के मारपीट करी थी।

मारपीट के बाद 22 मार्च को महेश की हालत गंभीर हो गई। हल्द्वानी के तीन अस्पतालों में उपचार के बाद महेश को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी को रविवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।  

 

संबंधित समाचार