Kanpur: BOB में 1.5 करोड़ के जेवरात चोरी होने का मामला, लॉकर धारकों ने बैंक में किया हंगामा, Police और PAC तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो दिन बाद बैंक खुलने पर लॉकर धारकों ने हंगामा किया।

कानपुर के किदवई नगर शाखा के बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर काटकर लॉकरधारक के डेढ़ करोड़ के जेवरात चोरी हो गए थे। दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लॉकरधारकों ने हंगामा किया। इस पर बैंक के बाहर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई।

कानपुर, अमृत विचार। किदवईनगर के के-ब्लॉक ब्रांच में 24 मार्च को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लॉकर काटकर डेढ़ करोड़ के जेवरात चोरी हो गए थे। इस पर लॉकर धारकों ने दो दिन बाद बैंक खुलने पर सोमवार को जमकर हंगामा किया। इस पर बैंक के बाहर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। 
 
नौबस्ता थाना क्षेत्र के बसंत विहार निवासी रमा अवस्थी ने ब्रांच मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही लॉकर धारकों की भीड़ टूट पड़ी। लॉकर धारकों ने बैंक प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा भी किया।
 
करीब 145 लोग अपने लॉकर चेक करने पहुंचे। इन सभी को टोकन नंबर अलॉट कर दिया गया और बारी-बारी से सभी को बैंक में अपना लॉकर चेक करने के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर बैंक में पुलिस के साथी पीएसी की भी तैनाती की गई। 

 

संबंधित समाचार