बरेली : आईटीआई फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट में नि:शुल्क कार्यशाला का प्रदर्शनी लगाकर समापन,  बच्चों को मिले सर्टिफिकेट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईटीआई फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट में पिडीलाइट कंपनी द्वारा नि:शुल्क चल रही कार्यशाला में सोमवार को प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। सभी बच्चों ने अपने हाथ से बनी चित्रकला, कपड़े व अन्य सामान की प्रदर्शनी लगाई। पिडीलाइट कंपनी की तरफ से नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन शिक्षिका रचना सक्सेना ने किया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व काफी अच्छी-अच्छी चीजें बनाई। 

प्रधानाचार्य टीकम शरण ने बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। फोरमैन सुरेश पाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अनुदेशक कविता का विशेष सहयोग रहा। पिडीलाइट कंपनी के सीएमडी दीपक गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया व शिक्षिका रचना सक्सेना को आगे और अच्छा कार्य करने के लिए निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे करते थे प्लानिंग 

 

संबंधित समाचार