अयोध्या: गन्ना पर्ची को लेकर आक्रोशित भाकियू नेताओं ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या। रौजागांव चीनी मिल पेराई सत्र बंद होने के कगार पर है लेकिन मिल के आसपास के किसानों का गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। गन्ना पर्ची जारी न होने से आक्रोशित किसान नेताओं ने सोमवार को रौजागांव चीनी मिल पर धरना दिया।

भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष राम गनेश मौर्या व तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने किसानों के साथ सरकार व मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप है कि मिल बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीद रही है जब कि अभी क्षेत्र के ही किसानों का गन्ना खेत पर खड़ा हुआ है। जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडेय ने बताया कहा कि पूर्व में भी वार्ता हुई थी लेकिन इन्डेन्ट नहीं बढ़ाया गया।

नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर किसान धरना दे रहे थे। मिल के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक हुई। जिसमें मिल प्रशासन ने दो दिन के अंदर सभी किसानों को दो-दो पर्ची जारी करने का आश्वासन दिया है।

जिस पर किसान नेताओं ने धरना समाप्त किया। जिला सचिव भोला सिंह टाइगर, रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि पाण्डेय, मवई ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, रमाकांत मिश्रा, राज कुमारी यादव समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-यूपी निकाय चुनाव को Supreme Court से मिली हरी झंडी, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

संबंधित समाचार