मेरठ: प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष व मछरी गांव के प्रधान गुरविंदर सिंह ने सोमवार देर रात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। आरोप लगाया कि संगठन में कुछ लोग राजनीतिक भू माफियाओं से जुड़े हैं। 

गुरविंदर सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रधानों के हित में कार्य किए। सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों को भी अधिकारियों से मिलकर कब्जा मुक्त कराया। परंतु, संगठन अवैध कार्यों में साथ दे रहा है। संगठन में कुछ लोग राजनीतिक भू माफियो से जुड़े हैं।  जो, चाहते हैं कि संगठन उनका साथ दे।

कुछ पूर्व प्रधान उनके साथ मिलकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लॉट काट रहे हैं। यदि, कोई प्रधान उनका साथ नहीं देता तो वह प्रधानों की जांच कराकर उनसे पैसे की मांग करते हैं। इसलिए, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। कहा कि वह एक मुहिम चलाकर प्रधानों को संगठित कर जागरूक करेंगे।

ये भी पढ़ें- मेरठ: युवक को तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर पीटा फिर किया गंजा, मुंह काला और चप्पल की पहनाई माला

संबंधित समाचार