बरेली : लापता शख्स का राम गंगा नदी किनारे मिला शव, परिजनों ने हत्या से इनकार किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मैदान के रहने वाले अब्दुल गनी (63) के बेटे ने बताया कि उसके पिता 24 मार्च को देर शाम घर से ₹300 लेकर मछली लाने की बात कहकर घर से निकले थे। जिसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने खोजबीन की। लेकिन बावजूद इसके उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। इसकी शिकायत परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस से की। 

जिसके बाद सोमवार देर शाम राम गंगा किनारे खेती कर रहे ग्रामीणों द्वारा पता लगा कि गंगा किनारे एक शव मिला। जिसको देखते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने अब्दुल के रूप में शव की शिनाख्त की। अब्दुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गन्ना कोल्हू चलाकर वह अपने घर का पालन पोषण करता था। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने हत्या से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: सप्ताह में चार दिन ही संचालित होगी बरेली-दिल्ली फ्लाइट, समर शेड्यूल भी लागू

संबंधित समाचार