बरेली : अधिवक्ता की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर, अस्पताल में मौत
बरेली,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया लिया। हालात बिगड़ने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्या है मामला?
जिला बदायूं क्षेत्र के नेकपुर बिहार के रहने वाले सुधीर यादव पेशे से अधिवक्ता है। सुधीर के मामा ने बताया कि 9 साल पहले भांजे सुधीर की शादी कासगंज के नाथनगर की रहने वाली सुरित यादव से हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था। सोमवार सुबह मामूली कहासुनी में पति-पत्नी में विवाद हो गया। डिप्रेशन में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने सुरित को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक बेटा एक बेटी है। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें : बरेली : लापता शख्स का राम गंगा नदी किनारे मिला शव, परिजनों ने हत्या से इनकार किया
