कानपुर चिड़ियाघर में पहुंचे Akhilesh Yadav ने सारस से की मुलाकात, बोले- 2024 का चुनाव संविधान बचाने वाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पहुंचें।

खटीक विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पहुंचें। कार्यक्रम के माध्यम से दलितों को जोड़ने का कोशिश होगी।

कानपुर, अमृत विचार।  साल 2024 का चुनाव संविधान को बचाने वाला चुनाव है। अगर भाजपा की सरकार 2024 में आ गई तो वह बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलने का काम करेगी और नए संविधान बनाएंगी। यह बात अखिलेश यादव ने मंगलवार को लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं और भाजपा सरकार पर हमला बोला।  

लाजपत भवन में मंगलवार को राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रसपा के राष्ट्रीय शिवपाल यादव, जौनपुर मछली विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी एसएन चक ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्था के संस्थापक एसएन चक ने कार्यक्रम में मौजूद खटिक समाज समेत सभी वर्ग के लोगों को संविधान को बचाने की शपथ दिलाई।
 
कहा कि सभी अनुसूचितजाति, पिछड़े व शूद्र वर्ग खटिक समाज के मित्र नहीं सगे भाई है। संविधान की वजह से समाज को शिक्षा लेने का मौका मिला। लेकिन वर्तमान में संविधान खतरे में है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाज के लोगों को एक होना चाहिए। सब के एकजुट होने पर संविधान बदलने का षड़यंत्र पूरा नहीं हो पाएगा। संविधान में जो अधिकार दिए गए है, वह आज तक पूरे नहीं हो सके है। सबके एकजुट होने पर संविधान की रक्षा होगी और देश जो खतरे में है वह भी बच जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव सामने है, जो संविधान को बचाने का आखिरी चुनाव है। 2024 में भाजपा की सरकार आती है तो यह संविधान को बदलने का काम करेंगे।
 
साथ ही नए-नए संविधान बनाएंगे, जो आज तक किसी ने सुने तक नहीं होंगे। ये आने वाली पीढ़ी के साथ साजिश हो रही है। भाजपा की रणनीति है कि समाज के लोग शिक्षित न हो। क्योंकि बाबा साहेब का कहना है कि समाज शिक्षित होगा तो वह खुद मुकाबला कर लेगा। वही, सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक को सबसे भ्रष्ट कुलपति बताया। कहा भाजपा ने भ्रष्ट कुलपति को इसीलिए उपाध्यक्ष बनाया है। ताकि समाज के लोग शिक्षित न हो और प्राइवेट में फीस अधिक होने के कारण वह शिक्षा से वंचित रह जाए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सारस से मिलने के लिए कानपुर के चिड़ियाघर भी पहुंचे। उनके साथ सारस को दोस्त आरिफ भी मौजूद था। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर सारस को अंडे न खिलाए, वरना भाजपा बुरा मान जाएगी।
 

संबंधित समाचार