बहराइच: प्राथमिक विद्यालय में कम छात्र मिलने पर बिफरे सीएमओ, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय रूकनापुर में कम बच्चे मिलने पर उन्होंने फटकार लगाते हुए छात्रों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। स्कूल में खराब मल्टीपल हैंडवाश को ठीक करने के लिए पत्र लिखा।

शासन ने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दूसरे विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह को पयागपुर विकास खंड क्षेत्र में संचालित विद्यालयों के निरीक्षण का निर्देश दिया। 

bhr0

सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय रूकनापुर का निरीक्षण किया। यहां पर छात्रों की संख्या काफी कम मिली। जिस पर सीएमओ ने शिक्षिका को फटकार लगाते हुए नामांकन के अनुरूप उपस्थिति के निर्देश दिए। विद्यालय में खराब मल्टीपल हैंडवास खराब मिलने पर उसे ठीक कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। 

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय झाला तरहर का निरीक्षण किया। विद्यालय में बन रहे मिड डे मिल, सफाई आदि का जायजा लिया। इसके बाद सीएमओ ने जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अधीक्षक डॉ विकास वर्मा, प्रधानधापक, शिक्षक और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पति ने पहले ही छोड़ा था साथ, अब वृद्ध महिला के इकलौते बेटे ने किया Suicide

संबंधित समाचार