Unnao में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- अफसरों व जनप्रतिनिधि समन्वय स्थापित कर प्रदेश की तरक्की में बने सहभागी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचें।

उन्नाव में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचें। उन्होंने विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि अफसरों व जनप्रतिनिधि समन्वय स्थापित कर प्रदेश की तरक्की में सहभागी बने।

उन्नाव, अमृत विचार। जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को विकास व जनकल्याण में किसी तरह का समझौता न करने की हिदायद देते हुए कहा कि सरकार जहां समय पर विकास योजनाओं को पूर्ण कराना चाहती है। वहीं जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाने को भी कटिबद्ध है। इसलिए अफसरों व जनप्रतिनिधियों को समन्वय स्थापित कर प्रदेश व देश को तरक्की में स्वयं को सहभागी बनाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि योजना समिति में शामिल सभी सदस्यों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रस्ताव/सुझाव पर अमल किया जाए। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों सोच-समझकर ही जनहित संबंधी आश्वासन दें। इसके लिए परस्पर समन्वय स्थापित किया जाए। जनप्रतिनिधियों से शिकायत मिलने लापरवाही व मनमानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुनु सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला, विधायक पुरवा अनिल सिंह, श्रीकांत कटियार, सीडीओ ऋषिराज, डीएफओ ईशा तिवारी, एसडीएम सदर नूपुर गोयल, सीएमओ डा. सत्यप्रकाश व डीडीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार