सौगात: तीन हजार में 7 मिनट तक आसमान से देखिये अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनवमी मेले को लेकर रामनगरी में पहली बार शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

अमृत विचार, अयोध्या। रामनवमी पर अयोध्या को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां आने वाले श्रद्धालु चाहें तो हेलीकॉप्टर से अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति को तीन हजार रुपये देने होंगे। सेवन सीटर हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को सात मिनट अयोध्या का आसमान से दर्शन कराएगा। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी टिकट लगेगा। 
    
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के साथ पर्यटकों को बढ़ावा देने का  प्रयास करे रहे हैं। इसी क्रम में अब अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड एवं हेरिटेज एविएशन द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। इस योजना के इंचार्ज रवि कुमार बताते हैं कि बुधवार को सुबह 9 बजे यह उड़ान भरेगा। रामनवमी को देखते हुए इस सेवा को 15 दिन के लिए लागू किया गया है।
      
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सरयू अतिथि गृह के निकट स्थित हेलीपैड स्थल निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु/पर्यटक हवाई दर्शन के लिए सरयू अतिथि गृह काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। हवाई दर्शन से संबंधित जानकारी निम्न नंबर-9412526465 व 7011410216 पर भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अमेठी के आरिफ के बाद सुल्तानपुर जिले में अफरोज से सारस की दोस्ती आई सामने

संबंधित समाचार