बरेली: मुनाफे का झांसा देकर दोस्त के चार लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माटा जनरल स्टोर के मालिक दो भाइयों ने की धोखाधड़ी

बरेली,अमृत विचार। माटा जनरल स्टोर के मालिक दो भाइयों पर दोस्त ने ही ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिहारीपुर के रहने वाले अमीष कुमार शर्मा की राजेन्द्र नगर निवासी सौरभ माटा और जितांशु माटा से उनकी दोस्ती थी। सौरभ और जितांशु दोनों भाइयों का माटा जनरल स्टोर है। 

पीड़ित ने बताया कि दोनों भाइयों ने मुनाफे का झांसा देकर 4.15 हजार रुपये ले लिए और कहा कि मुनाफा की रकम मिल जाएगी। इसके साथ ही नोटरी के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच जनरल स्टोर में हिस्सा भी तय किया। अमीष ने बताया कि कई माह बाद भी सौरभ व जितांशु ने उन्हें न तो मुनाफा की रकम दी और ही मूलधन वापस किया। इस पर उन्होंने तकादा किया। तब दोनों भाई टालमटोल करने लगे।

अमीष ने बताया कि 28 जनवरी को जब झूलेलाल द्वार के पास दोनों भाई उन्हें मिले और गाली गलौज करने लगे, साथ ही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी भाइयों के साथ दो अन्य लोग भी थे। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने सौरभ और जितांशु समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अन्य मर्द से फोन पर करती थी बात...मना करने पर बहू ने सास-ननद को पिटवाया, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार