रामपुर: स्कूल की रेलिंग में करंट से झुलसी छठी की छात्रा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। स्कूल की रेलिंग में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से छठी कक्षा की छात्रा झुलस गई। जिसमें उसकी  मौत हो गई। सूचना पाकर छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए। जमकर हंगामा  किया। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी जयवीर की बेटी अंशिका (13) तुरखेड़ा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह को उनकी बेटी स्कूल गई थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही कर बिजली के खंभे के पास रेलिंग लगवा रखी है। इससे मंगलवार को रेलिंग में करंट उतर गया और वहां मौजूद अंशिका उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन पहले स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। बाद में सीएचसी में भी हंगामा काटा। आरोप यह भी लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने हादसे के बाद भी छात्रा की सुध नहीं ली। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रामपुर : 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल के पोस्टर लगाने वाले दोनों आरोपियों की जमानत मंजूर

संबंधित समाचार