गोंडा: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दो लोगों की हालत गंभीर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव के पास हुआ हादसा

धानेपुर/ गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दो  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।‌

धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव के रहने वाला अजय सिंह शुक्लागंज स्थित किसान सेवा केंद्र पर ड्यूटी करता था। मंगलवार की शाम को ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर लौट रहा था। गोंडा उतरौला मार्ग पर कोनिया बनकट गांव के समीप पहुंचा ही था कि बाबागंज की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।‌ दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: हत्या के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 

संबंधित समाचार