लखनऊ: उतरेठिया, मानकनगर,मल्हौर स्टेशनों में दिखेगी लखनवी विरासत की झलक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ,लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उतरेठिया, मानकनगर और मल्हौर स्टेशनों के भवनों में लखनवी विरासत की झलक देखने को मिलेगी। अमृत योजना के तहत चयनित इन स्टेशनों को सजाने का कार्य किया जायेगा । इसके लिए आर्किटेक्चर की टीम तैनात की गई है, जो एक हफ्ते में रिपोर्ट तैयार कर देंगे। इस पर रेलवे की मुहर के बाद बिल्डिंग निर्माण के दौरान डिजाइन में लखनऊ की कला और संस्कृति को उकेरा जाएगा। 

अमृत योजना के तहत चयनित इन स्टेशनों को संवारने का काम मई से शुरू होने की उम्मीद है। अगले महीने इसका टेंडर निकाला जाएगा। अमृत योजना के तहत लखनऊ मंडल के उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के 64 स्टेशनों का कायाकल्प होना है। हर स्टेशन के लिए करीब 15 से 20 करोड़ आवंटित होंगे। इसको लेकर उत्तर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। उतरेठिया में अमृत योजना के तहत ही एक मंजिला इमारत का भी निर्माण किया जाना है। मानकनगर में पहले से बनकर तैयार है, जबकि मल्हौर में पूरा यॉर्ड रिमॉडलिंग का काम होना है।

ये भी पढ़ें -राहत: पेयजल की समस्या का 24 घंटे होगा समाधान

 

 

संबंधित समाचार