राहत: पेयजल की समस्या का 24 घंटे होगा समाधान
अमृत विचार, लखनऊ । ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या का 24 घंटे समाधान किया गया जाएगा। इसके लिए विकास भवन व विकास खंडाें पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
गर्मी में ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट न गहराए इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने विकास भवन व विकास खंडों पर कंट्रोल रूम बनाया है। जो 24 घंटे संचालित रहेगा। पेयजल की समस्या होने पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी। टैंकरों का संचालन भी किया जाएगा। नाेडल अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
यहां बने कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत
- विकास भवन : 0522 2348800
- माल : 9454465464
- मलिहाबाद : 9454465465
- बीकेटी : 9454465466
- चिनहट : 9454465467
- काकोरी : 9454465468
- सरोजनी नगर : 9454465469
- गोसाईगंज : 9454465470
- मोहनलालगंज : 9454465471
ये भी पढ़ें -लखनऊ: इलाज कराने आई युवती ने स्टॉफ नर्स को धुना
