कोरोना महामारी नहीं बल्कि भाजपा की साजिश: लौटन राम निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां कोरोना के लेकर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं वहीं उनके एक नेता का कोरोना पर अजीबो गरीब बयान सामने आया है। कोरोना एक महामारी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश है, कोरोना से नहीं लोगों ने …

अयोध्या, अमृत विचार। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां कोरोना के लेकर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं वहीं उनके एक नेता का कोरोना पर अजीबो गरीब बयान सामने आया है। कोरोना एक महामारी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश है, कोरोना से नहीं लोगों ने अपने अन्य बीमारियों से अपनी जान गंवाई है। कोरोना एक आम बुखार है। कुछ इस तरह के उलूल जलूल बयान दिया समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने।

मंगलवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को लौटन राम निषाद नियुक्ति पत्र सौंपने अयोध्या पहुंचे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने मीडिया से बात करते हुए वैश्विक महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस कोविड 19 को एक बुखार की संज्ञा देते हुए इस वायरस को भारतीय जनता पार्टी की साजिश ही बता डाला। ये बयान लोगों को मज़ाक उड़ाने पर भी मजबूर कर रहा है।

कोरोना वायरस की आड़ में प्रदेश की योगी सरकार और देश में मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए क्या क्या कह गए सपा के ये नेता शायद उन्हें भी इसका एहसास नहीं हो पाया। हां इतना ज़रूर याद रह गया था कि मरने वालों की मदद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसकी कितनी और कब आर्थिक मदद की है। कुल मिलाकर सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का कोरोना वायरस पर दिए गए इस बयान से चर्चाओं का बाज़ार तो गर्म हो ही रहा है साथ में लोग खूब मज़ा भी ले रहे हैं।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लोटन राम निषाद ने कहा कि यह एक आम बीमारी है यह आम बुखार की तरह है वैसे भी सरकार अस्पताल में क्या दवा दे रही है केवल पेरासिटामोल और गर्म पानी। यह चीजें तो घर पर भी हो सकती है। लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।

संबंधित समाचार