CPC ने पत्रकारों के ट्विटर खाते निलंबित करने की निंदा की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) ने पंजाब से जुड़े स्वतंत्र पत्रकारों सहित कई पत्रकारों, टिप्पणीकारों, और मीडिया संगठनों के ट्विटर खाते निलंबित करने की निंदा की है।

सीपीसी अध्यक्ष सौरभ दुग्गल ने मंगलवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि देश में सरकार के अनुरोध के आधार पर खातों को 'रोक' दिया गया। बयान में मंगलवार को कुछ घंटों के बाद बीबीसी की पंजाबी समाचार सेवा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने और बहाल करने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पत्रकारों और मीडिया के अन्य ट्विटर खाते अभी भी निलंबित है।

सीपीसी ने इसे प्रेस की आजादी और अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ हमला करार दिया। सीपीसी ने मांग की कि पत्रकारों और मीडिया वर्टिकल के खातों को बहाल किया जाना चाहिए और सरकारी एजेंसियों को पत्रकारों को परेशान करना बंद करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें :  मेट्रो की संपत्ति, बैंक खातों को कुर्की से बचाने के लिए सरकार ने 2002 के कानून में बदलाव का प्रस्ताव रखा 

संबंधित समाचार