कुशीनगर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुशीनगर को दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खड्डा तहसील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 329 परियोजनाओं का लोकार्पण और 461 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पहले कुशीनगर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिल चुका है।

कुशीनगर स्थित खड्डा तहसील के श्रीगांधी किसान इंटर कालेज में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 422 करोड़ रुपये की लागत से करीब 329 परिजयोजनाओं का लोकार्पण किया है। बताया जा रहा है कि जिन परियोजनाओं को लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है उसमें प्रमुख रूप से  पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं समेत खड्डा विधानसभा की करीब 194 करोड़ रुपये की लागत की एक दर्जन से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बहराइच : तलवार से हमला करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन फरार

संबंधित समाचार