Mahoba News : Deputy CM Brajesh Pathak ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

महोबा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक जोड़ों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

महोबा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेंद्र पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई। एक जनपद एक उत्पाद के संबन्ध में डिप्टी सीएम ने कहा कि उद्योगबंधुओं की प्रतिमाह बैठक कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक जोड़ों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने वृद्धा, विकलांग पेंशन के सभी पात्र लाभार्थियों को देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इसमें कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं बचना चाहिए।
 
डिप्टी सीएम ने कहा कि एक बार ब्लाक स्तर पर चैपाल लगाकर जो भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित रहे गए हैं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग की शिक्षा के बारे में जानकारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे बाहर क्यो जाते हैं इस पर भी मंथन करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबन्ध में कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत किसानों को नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीमा कंपनियों से बीमित किसानों को मानक के अनुसार फलस बीमा का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए साथ ही बीमा कंपनियों के बारे में जानकारी ली।
 
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बीमा कंपनियां किसानों की हेल्प नहीं कर रही है, उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करे।पशुपालन के संबन्ध में उन्होंने निराश्रित गोवंश स्थल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी गोवंश बाहर नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चारा भूसा का पैसा भुगतान नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द कराएं। खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब स्टोर खत्म कर दिया गया है, अब कितना अंतर आया है, इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बहुत बड़ा घटतौली में अंतर आया है। 
 
उन्होंने कहा कि सबको राशन मिलना चाहिए। गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली, जिस पर जिला विपरण अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल से 37 केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रारम्भ हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने इसका प्रचार प्रसाद कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता से विद्युत सप्लाई के बारे में जानकारी ली। अभियंता ने बताया कि गांव में 19 और शहर में 20 घंटे और तहसील स्तर पर 21 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
 
उन्होंने एक्सईएन को ओवर बिलिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के निर्देश दिए और भविष्य में ओवर बिलिंग न आने की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व वसूली के बावत जानकारी ली। कहा कि लक्ष्य को कैसे पूरा करेंगे इस पर अधिकारी जुट जाए। विधायक चरखारी बृजभूषण ने कहा कि विधायक निधि से कनेक्शन दिए गए हैं वह कार्य पूरा नहीं हुआ, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उसे जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने पुरानी सड़क अधूरी न रखने के भी संबन्घित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को एक दिन में दो से चार अस्पताल प्रतिदिन चेक करने की हिदायत दी। कहा कि जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तो कार्य बेहतर होगा।
 
उन्होंने अस्तपालों को मेनटेन कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में स्टाप की कमी है तो डीएम की अध्यक्षता में सभी खाली पदों पर भर्ती कराएं, तत्काल इसमें डीएम के साथ बैठक करके समस्या का निराकरण करे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आबकारी स्टांप, विद्युत की समीक्षा कर राजस्व बढ़ाएं। बैठक में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
 

लोकसभा चुनाव में जुटने का किया आहवान 

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में जनप्रतिधियों के साथ बैठक कर कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक लाभ पहुंचाए। उन्होंने इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। कहा कि जिलाध्यक्ष के एमएलसी बनने के बाद भी वह आज भी एक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2024 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। इसके बाद डिप्टी सीएम ने रहेलिया मंदिर को देखा। बुधवार को हनुमान मंदिर में जाकर माथा टेका।

 

संबंधित समाचार