रामपुर : पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में विवेचक की गवाही पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब इस मामले में 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में बुधवार को विवेचक अंगपाल मिश्रा की गवाही पूरी हो  गई है। अब इस मामले में 12  अप्रैल को  सुनवाई होगी। जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में  संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ स्वार थाने में आचार संहिता  उल्लंघन का मामला दर्ज  हुआ था। 
   
बता दें कि स्वार थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में जयाप्रदा ने 19 अप्रैल 2019 को एक सड़क का उद्घाटन किया था।  इसका वीडियो वायरल हुआ  था। जिसके आधार पर फलाइंग स्कवॉड मजिस्ट्रेट-34 स्वार डॉ. नीरज कुमार पराशरी ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।  

मुकदमें की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई  सीजेएम/ एमपी-एमपीएल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया  कि बुधवार को स्वार में दर्ज मुकदमे में विवेचक अंगपाल मिश्रा कोर्ट पहुंचे। जहां  उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में  12 अप्रैल को  सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:- सपा प्रत्याशी उपचुनाव में उतरा तो जब्त होगी जमानत : नवेद

संबंधित समाचार