उन्नाव: कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

उन्नाव: कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव के आसीवन थानाक्षेत्र में मियागंज चौराहे के पास बुधवार देररात कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में उनके साथ रहा एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों भाइयों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी मोहम्मद आदिल व कादिर अपने साथी रसूलाबाद निवासी मोबिन के साथ बाइक से देररात करीब दो बजे कानपुर से घर लौट रहे थे। मियागंज चौराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों भाई कंटेनर के पहिए तले आ गए।

चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को मियांगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने कादिर व आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोबीन की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देररात दो भाइयों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम नवमी पर प्रदेशवासियों दी की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कहा- जय श्री राम!