अयोध्या: सड़क के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। तारुन थाना अंतर्गत रामपुर भगन पुलिस चौकी क्षेत्र के चनहा पिपरी मार्ग के मीतनपुर पुराने भट्ठे के गड्ढे में गुरुवार सुबह मोपेड सहित एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर रामपुर भगन चौकी पुलिस भी पहुंची। आशंका जताई जा रही कि किसी वाहन से टकराने से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान रामपुर भगन निवासी मोहन चौरसिया पुत्र राम नयन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ''पुरस्कार'' से बदलेगी 370 ग्राम पंचायतों की सूरत, हर जिले से पांच-पांच ग्राम पंचायत हुई थी चयनित

संबंधित समाचार