अयोध्या: महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
अयोध्या, अमृत विचार। रामनवमी पर भोर पहर अयोध्या नया घाट पर सरयू स्नान करने आई 45 साल की एक महिला को हार्टअटैक पड़ा, उसे आनन-फानन में श्रीराम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि रामनवमी पर भोर 4:00 बजे सरयू के नया घाट पर सरजू नहर कॉलोनी, खलीलाबाद निवासी विमला देवी 45 साल स्नान करने गई थी। घाट पर ही अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। विमला को तुरंत श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:-Ramnavami: मुख्यमंत्री योगी ने रामनवमी पर मातृशक्ति के पखारे पैर, खिलाया भोजन, देखें Video
