शाहजहांपुर: भाजपा विधायक के लापता पौत्र का नाले में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/ निगोही। तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल के लापता पौत्र का शव दूसरे दिन कैमुआ नाले में उतराता मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा निगोही में रहते हैं। उनके सगे भतीजे वीरेंद्र वर्मा का 15 वर्षीय …

शाहजहांपुर/ निगोही। तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल के लापता पौत्र का शव दूसरे दिन कैमुआ नाले में उतराता मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा निगोही में रहते हैं। उनके सगे भतीजे वीरेंद्र वर्मा का 15 वर्षीय बेटा शिवम वर्मा सोमवार सुबह 11 बजे घर से निकल गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा, तब फिर परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह बीसलपुर रोड पर कैमुआ नाले में उसका शव कुछ लोगों ने उतराता देखा, तब सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शिवम को तलाश करते घूम रहे परिजन भी नाले के पास पहुंच गए। उन लोगों ने शव की पहचान शिवम के रूप में की। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार