सुलतानपुर: पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों में मचा कोहराम
जयसिंहपुर, सुलतानपुर। गुरुवार की सुबह घर के अहाते के अंदर स्थित नीम के पेड़ पर युवती का लटकता हुआ शव देखकर परिवारिक जनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी मछरौली गांव से जुड़ा हुआ है।
गांव निवासी राम उजागिर की 18 वर्षीय पुत्री रिंका का शव घर के अहाते के अंदर स्थित नीम के पेड़ पर लटकता देख पारिवारिक जनों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक जन सरसों काटने के लिए खेत गए हुए थे जब लौटकर करीब सुबह सात बजे घर आए तो देखा उनकी बेटी का शव नीम के पेड़ से लटक रहा था। इसकी सूचना पारिवारिक जनों ने गोसाईगंज थाने में दी।
सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस युवती के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कुछ लोग प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले को देख रहे हैं। गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पारिवारिक जनों से मिली तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें;-बहराइच: बाइकों की भिड़ंत के बाद जमीन पर गिरे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से मौत, दो घायल
