चित्रकूट: नवमी पर यमुना में किया गया जवारों का विसर्जन, जाटव समाज ने निकाली शोभायात्रा 

चित्रकूट: नवमी पर यमुना में किया गया जवारों का विसर्जन, जाटव समाज ने निकाली शोभायात्रा 

राजापुर/ चित्रकूट, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को तुलसीतीर्थ में जाटव समाज की अगुवाई में जवारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। बाद में विधिवत् पूजा अर्चना के साथ इनका यमुना नदी में विसर्जन किया गया। 

गौरतलब है कि नवरात्र पर मां दुर्गा की उपासना के प्रथम दिन से अनुष्ठान के रूप में जवारा बोने की परंपरा है। अंतिम दिन इसका विसर्जन किया जाता है। गुरुवार को जाटव समाज की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकाली। युवा रोहित जाटव अपने गाल में सांग लेकर मां के जयकारों के बीच नाचते-थिरकते चल रहे थे। इसके पूर्व कुलदेवियों की मढ़ियों में जाकर पूजा-अर्चना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव के बड़े भाई सन्तोष जाटव ने पूर्वजों की परम्परा को निभाते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। कुलदेवी मरही माता,  मढ़ी माता में पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों के बीच कस्बे के मुख्य मार्गों यमुना रोड, रामलीला रोड,  सोनरहटी,  मानस मन्दिर रोड होते हुए शोभायात्रा देर शाम यमुना नदी पहुंची, जहां जवारे विसर्जित किए गए। 

इस अवसर पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष बसंती जाटव,  संतोषी जाटव,  विमला जाटव,  उमा,  ममता,  ऊषा,  पुरुषोत्तम जाटव, महादेव जाटव,  कामता प्रसाद,  रामस्वरूप,  रामदास,  हरिश्चन्द्र, परदेशी,  बब्बू,  आशीष,  मुन्ना,  उदयभान,  रमेश आदि जाटव समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपित पुलिस हिरासत में