लखनऊ: भगवान श्री राम की निकली भव्य शोभायात्रा, रामधुन पर बजरंगबली ने दिखाई अनोखी लीला

लखनऊ: भगवान श्री राम की निकली भव्य शोभायात्रा, रामधुन पर बजरंगबली ने दिखाई अनोखी लीला

अमृत विचार, लखनऊ। राम नवमी के शुभ अवसर पर राजधानी लखनऊ में श्री राम जन्मोत्सव समिति ने इंदिरा नगर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में घोड़ों की बग्घी में सवार होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी ने नगर का भ्रमण किया। साथ ही शोभायात्रा में बालक, बालिकाओं ने विभिन्न देवी देवता का रूप धारण कर सजीव झांकियां भी निकाली। इसके अलावा हाथी, घोड़े ,ऊंट भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

vlcsnap-2023-03-30-20h16m55s203

शोभायात्रा के दौरान हनुमान वेश धारण कर प्रयागराज के भक्त जितेंद्र बजरंगी ने राम धुन पर नृत्य किया को भक्त जनों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं इस शोभा यात्रा में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ,पूर्वी क्षेत्र के विधायक आशुतोष टंडन, प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुई और भगवान की पूजा अर्चना की। 

vlcsnap-2023-03-30-20h12m06s611

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए तथा रास्ते भर राम धुन पर तालियां बजाकर झूमते हुए भक्तिमय वातावरण में नृत्य करते रहे और जगह जगह पर व्यापारियों, क्षेत्र के निवासियों और भक्तगणो ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

vlcsnap-2023-03-30-20h12m30s541 (2)ff

बता दें कि रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी श्री राम जन्मोत्सव समिति ने इंदिरा नगर ए ब्लॉक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता और श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष तथा आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा लेखराज मार्केट, फैजाबाद रोड, मारुति पुरम ,भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर संपन्न हुई। वहीं इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़ें:- नगर निकाय की आरक्षण सूची जारी, 17 नगर निगमों में मेयर की 9 सीटें आरक्षित

 

ताजा समाचार

कासगंज: बसौड़ा पूजन...माता शीतला का पूजन कर की आरोग्य की कामना, मंदिर पर लगी महिलाओं की भीड़
मुरादाबाद: 'मुख्तार अंसारी की मौत की SC के जज की निगरानी में हो जांच, अखिलेश पहचानें आस्तीन के सांप'
बिजनौर महात्मा विदुर की भूमि, यहां से बनती है भारत की पहचान...मुख्यमंत्री योगी ने प्रबुद्धजनों संग किया संवाद
Lok Sabha Elections 2024: बस्ती परिक्षेत्र में 34 हजार सीसीटीवी रखेंगे चुनाव पर पैनी नजर
नोएडा: लाकडाउन में नौकरी गई तो युवती बन गई 'चोरनी', कइयों के लैपटाप से किए हाथ साफ, कमाए लाखों, फिर हुआ यह हाल...
राजू पाल हत्याकांड: 19 साल बाद मिला न्याय तो बोलीं विधायक पूजा पाल- मैं अदालत के निर्णय से संतुष्ट हूं, लेकिन...