नगर निकाय की आरक्षण सूची जारी, 17 नगर निगमों में मेयर की 9 सीटें आरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सीटों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें 17 नगर निगमों में मेयर की 9 सीटें आरक्षित हैं। राजधानी लखनऊ में नगर निगम महिला सीट घोषित की गई है, वहीं आगरा में अनुसूचित जाति महिला सीट तय की गई है। इस बात की जानकारी नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों को दी है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव कराने के संबंध में तारीखों की घोषणा करेगा। 

महिलाओं के लिए 288, ओबीसी को 205, एससी की 110, एसटी को 02 सीटें आरक्षित की गई है।

देखें लिस्ट

नगर निकाय

उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण की नई व्यवस्था लागू करने के लिए अधिनियम में संशोधन किया गया है। जिसका अध्यादेश बुधवार को यूपी कैबिनेट ने पास किया था। जिसके बाद गुरुवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपित पुलिस हिरासत में

संबंधित समाचार