हनोई 2022 में वियतनाम का सबसे महंगा शहर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र की गहन खेती के तरीकों और कृषि उत्पादन के लिए अनुकूल मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों के कारण ये कीमतें कम हैं

हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई 2022 में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में रहने के लिए सबसे महंगी जगह थी। वियतनाम के सामान्य सांख्यिकी कार्यालय की ओर से हाल ही में प्रकाशित निवास करने की लागत पर एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। शीर्ष पांच सबसे महंगे शहरों और प्रांतों की सूची में क्वांग निन्ह का उत्तरी प्रांत दूसरे स्थान पर है। इसके बाद दक्षिणी हो ची मिन्ह सिटी, केंद्रीय दा नांग शहर और दक्षिणी बा रिया-वंग ताऊ प्रांत है। 

स्थानीय समाचार पत्र वियतनाम न्यूज ने शुक्रवार को इस रिपोर्ट को हवाला देते हुये यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। सेंट्रल क्वांग ट्राई प्रांत को 2022 में सबसे कम स्थानिक लागत के रहने वाले सूचकांक (एससीओएलआई) के साथ पाया गया, इसके बाद ट्रे विन्ह, बेन ट्रे, सोक ट्रांग और नाम दिन्ह का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार, रेड रिवर डेल्टा ने उत्तरी मिडलैंड और पर्वतीय क्षेत्र और दक्षिण पूर्व क्षेत्र के साथ देश के सबसे महंगे क्षेत्र के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। मेकांग डेल्टा क्षेत्र में मोटे तौर पर भोजन और खानपान सेवाओं की कम कीमतों के कारण रहने की लागत सबसे कम है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र की गहन खेती के तरीकों और कृषि उत्पादन के लिए अनुकूल मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों के कारण ये कीमतें कम हैं। पिछले साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से और अप्रत्याशित घटनाक्रम के बावजूद, वियतनाम में 2022 में एससीओएलआई सूचकांक 2021 की तुलना में ज्यादा बदलाव नही आया। रिपोर्ट में कहा गया है कि विविध वितरण प्रणाली के साथ उपभोक्ता सामान प्रचुर मात्रा में हैं, इसलिए इलाकों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें :  NATO में शामिल हुआ फिनलैंड, तुर्की की संसद ने दी मंजूरी...अब स्वीडन का इंतजार

संबंधित समाचार