Miami Open : कार्लोस अल्कराज मियामी ओपन के सेमीफाइनल में, एलिना रिबाकिना महिला वर्ग के फाइनल में
कार्लोस अल्कराज ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 10वीं रैंकिंग पर काबिज फ्रिट्ज को 6-4 6-2 से मात दी
मियामी गार्डन्स (अमेरिका)। शीर्ष रैंकिंग के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने मियामी ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को आसानी से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की। स्पेन के इस खिलाड़ी ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 10वीं रैंकिंग पर काबिज फ्रिट्ज को 6-4 6-2 से मात दी। यह इस साल 19 मैचों में उनकी 18वीं जीत है। सेमीफाइनल में अलकाराज के सामने यानिक सिन्नर की चुनौती होगी।
MIAMI ❤️❤️❤️ https://t.co/CodT50Q9kl
— Carlos Alcaraz (@carlosalcaraz) March 31, 2023
पुरुषों के एक अन्य क्वार्टर फाइनल डेनिल मेदवेदेव अमेरिका के क्वालीफायर क्रिस यूबैंक्स को 6-3 7-5 से हराया। मेदवेदेव के सामने सेमीफाइनल में हमवतन कारेन खाचानोव की चुनौती होगी। खाचानोव ने फ्रांसिस्को सेरुंडोलो 6-3 6-2 से पराजित किया।
Your semi-finalists in Miami 🔥
— ATP Tour (@atptour) March 31, 2023
Pick your favourite 👇@MiamiOpen | #MiamiOpen pic.twitter.com/2b0RIPK0Eg
13 WINS IN A ROW. ✔️
— Miami Open (@MiamiOpen) March 31, 2023
FINALS BOUND. ✔️
Sunshine Double is still alive for Elena 👀🌞 https://t.co/G0BSdCUc59
महिला वर्ग में एलिना रिबाकिना (Elena Rybakina ) ने सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को बारिश से प्रभावित मैच में 7-6(3) 6-4 से शिकस्त दी। फाइनल में उनके सामने 15वीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा और गैरवरीय सोराना क्रिस्टी के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता की चुनौती होगी।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : IPL में आज से मचेगा घमासान, पहले मैच में CSK-GT की भिड़ंत...जानें आंकड़े
