सीतापुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बालिका हुई गंभीर रूप से घायल
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना थानगांव अंतर्गत ग्राम फूल वीरा में शुक्रवार सुबह अचानकर बदले मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना थानगांव अंतर्गत ग्राम फुलवरिया निवासी बलवीर की 12 वर्षीय पुत्री आज सुबह आंगन के कोने में बर्तन मांज रही थी इस बीच बदले मौसम के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गयी।
इसी बीच अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई जिससे वह बालिका बुरी तरह झुलस गई । बालिका को परिजनों ने सीएचसी उपचार हेतु भेजा जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-भदोही: बेमौसम बारिश ने उड़ाई किसानों की नींद
