Kanpur Fire: Deputy CM Brajesh Pathak घटनास्थल पर पहुंचें , 13 घंटे के बाद भी धधक रही आग, व्यापारियों में आक्रोश
Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर में बांसमंडी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे।
Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी होलसेल मार्केट स्थित एआर टॉवर में देर रात आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में बगल के छह कॉम्प्लेक्स को ले लिया। जानकारी पाकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के बांसमंडी होलसेल मार्केट स्थित एआर टॉवर में देर रात 1:30 बजे आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में हमराज कॉम्लेक्स, मसूद कॉम्लेक्स, नसीम टॉवर समेत छह कॉम्लेक्स को ले लिया। जिससे करीब 1000 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग से अरबों रुपयों के लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर देहात समेत आसपास जिलों की करीब 55 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
लेकिन 13 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए है। अग्निकांड मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आग लगने की घटना की जांच की बात कही है। करीब ढाई बजे पहुंचे डिप्टी सीएम ने व्यापारियों से मुलाकात की अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। व्यापारियों ने आक्रोश जताया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Fire: EID को लेकर रखा था खरबों का माल, 90 प्रतिशत दुकानों का बीमा नहीं, एक किमी एरिया को किया गया सील
