MP: पन्ना में फायरिंग से एक की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज मामूली विवाद के बीच गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में सुबह खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से इस घटना में पूरन यादव की मौत हो गयी तथा आठ लोग घायल हो गये।

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा विधानसभा: अश्लील वीडियो मामला, BJP विधायक को बर्खास्त करने के लिए बना दबाव

घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, संभावना जतायी गई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: JDS के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी ने दिया इस्तीफा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात : पीएम मोदी बोले- आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा
JDU में शामिल हुए निशांत कुमार : बिहार की सक्रिय राजनीति में किया पदार्पण, पिता नीतीश को लेकर कही यह बड़ी बात
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत : महराजगंज में पत्नी से परेशान पति ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में महिला लाभार्थियों को सौंपी जीपीआरए फ्लैट्स की चाबियां
T20 World Cup : फाइनल से पहले UP में चरम पर क्रिकेट का ताप, टीम इंडिया की हौसलाफजाई के लिये कहीं पूजा पाठ तो कहीं मैराथन दौड़