Weather Update News : तेज बारिश के साथ गिरे ओले, यहां जानें- कानपुर समेत आसपास जिलों के मौसम का हाल
Weather Update News कानपुर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
Weather Update News कानपुर में काले बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे है। बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाता छा गया।
कानपुर, अमृत विचार। Weather Update News कानपुर में काले बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई। सिविल लाइन, सर्वोदय नगर, फजलगंज, कल्याणपुर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं, कानपुर समेत आसपास जिलों के मौसम का हाल जानें-
.jpg)
बांदा- जनपद में शुक्रवार को एक बार फिर इंद्र ने प्रकोप बरपाया। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की रही सही फसल भी बर्बाद हो गई। अपनी साल भर की मेहनत चौपट हो जाने से बुंदेलखंड के किसानों के पास अपनी किस्मत पर रोने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है। सूखाग्रस्त क्षेत्र बुंदेलखंड से इंद्र देवता इतना नाराज है कि अन्नदेवता को उबरने का कोई मौका नहीं देना चाहता। नवरात्र के पूर्व हुई 2 दिन की बारिश व ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी थी किसान अभी संभल नहीं पाया था शुक्रवार को एक बार फिर बुंदेली किसानों पर इंद्र का कोप जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि के रूप में बरस पड़ा जिससे किसानों के खेत एक बार फिर लबालब हो गए। ओलावृष्टि हो जाने से किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरीके से चौपट हो गई। बताया जा रहा है कि मंडल मुख्यालय के आस-पास के गांव मवई, चहितारा, लामा समेत तमाम गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। तकरीबन आधा घंटे की इस बारिश और ओलावृष्टि ने बुंदेली किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा।
महोबा- तेज आंधी और बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद हुई। खेतों में बिछी पड़ी फसल में पानी गिरने से किसानों का नुकसान हुआ भारी । कालीपहाड़ी ग्राम में आज तक लेखपाल फसल का सर्वे करने नहीं पहुंचा।
हमीरपुर- जिले के कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे फसलों को भी नुकसान हुआ है। अभी भी मौसम की खराबी से किसानों का काम रुका हुआ है।
फर्रुखाबाद- आंधी और बारिश होने से कई जगह फाल्ट आने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली ठप हो गई। फाल्टों को ठीक कर दोपहर बाद शहरी क्षेत्र की बिजली चालू की गई। ग्रामीण क्षेत्र में कई गांवों की देर शाम तक बिजली चालू नहीं हो पाई। आंधी और बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
इटावा- तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से कई जगहों पर बत्ती गुल होने से रातभर मच्छरों के गानों के साथ अंधेरा छाया रहा।
उन्नाव- जिले में बीते गुरुवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके साथ रात में बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार शाम भी बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इस समय गेंहू की फसल पकी खेत में खड़ी हुई है। वहीं कई जगह पर कटी पड़ी है। बारिश होने से किसानों को फसल सड़ने का डर बना हुआ है।
