हरदोई : उपमुख्यमंत्री कल करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

हरदोई, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को संडीला विकासखंड पहुंचकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। उपमुख्यमंत्री सीएचसी संडीला पर संचारी रोग रोकथाम अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।

बताते चलें नवीन शिक्षा सत्र शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर पूरे जिले में तैयारियां की जा रही हैं अधिकांश विद्यालयों में नवीन सत्र के लिए पाठ्यपुस्तक में भेज दी गई हैं। वर्तमान शिक्षा सत्र का शुक्रवार को विद्यार्थियों को परीक्षा फल बांटकर समापन कर दिया गया सरकार की मंशानुरूप 1 अप्रैल से ही परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा।

बीएसए डॉ विनीता ने बताया कि नवीन सत्र प्रारंभ करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रातः 8:00 से 2:00 तक विद्यालयों का संचालन होगा। जिन स्थानों पर अभी पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंची है एक सप्ताह के अंदर वहां भी पाठ्य पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी। विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। स्कूल चलो अभियान सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी में IPS अधिकारियों की तबादला सूची हुई जारी

संबंधित समाचार