संभल: पेड़ पर मिला कब्र में दफनाई नवजात का शव, मौके पर जुटी भीड़

फातिहा पढ़ने पहुंचे परिजनों को कब्र खुली देख हुआ शक

संभल: पेड़ पर मिला कब्र में दफनाई नवजात का शव, मौके पर जुटी भीड़

नवजात का शव उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ता पुलिसकर्मी।

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में कब्र में दफनाई गई नवजात बच्ची का शव 20 मीटर दूर पर पेड़ पर रखा मिला। इससे सनसनी का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला निवासी नसीम की पत्नी फिरदौस ने मंगलवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने नवजात को वेंटिलेटर पर रखा मगर जन्म के 36 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवजात को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। 

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नसीम, पिता मुर्तजा और भाई नाजिम उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे। कब्र के बाहर एक डंडा पड़ा था और कब्र खुली हुई थी। यह देख परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कब्र को बारीकी से देखा तो होश उड़ गए। कब्र में नवजात का शव नहीं था। कब्र से शव गायब होने की खबर मिलने पर गांव से भी लोग पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने शव की तलाश शुरू की। कब्र से करीब 50 मीटर दूरी पर कफन मिला। जबकि दूसरी तरफ 20 मीटर दूर स्थित पेड़ पर नवजात का शव रखा था। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

छह माह पूर्व महिला की कब्र से हुई थी छेड़छाड़
संभल। करीब छह महीने पहले गांव शहबाजपुर कला निवासी महिला की लंबी बीमारी के चलते मौत हुई थी। शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफन किया गया था। अगले दिन सुबह पति महिला की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचा था। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि महिला की कब्र खोद दी गई है। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो कब्र में महिला का शव बिना कपड़ों के था। हालांकि महिला के पति ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा दफन किया गया था।

कहीं तांत्रिकों की करतूत तो नहीं
संभल। नवजात बच्ची का शव कब्र में दफन किये जाने के बाद पेड़ पर मिलने के मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिये हैं। अभी तक लोगों को यही शक कि यह किसी तांत्रिक की करतूत हो सकती है। पुलिस की जांच भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तांत्रिक की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जल्द मामले की तह तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जानलेवा हमले में एक को सात व पांच को तीन वर्ष की सजा

ताजा समाचार

बस्ती में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
कोविशील्ड वैक्सीन : चिकित्सकों ने कहा- व्यर्थ की चिंता न करें, कम ही होते हैं वैक्सीन रिएक्शन के मामले
मुरादाबाद : पाकिस्तान में बैठकर भारतीयों को ठग रहे साइबर अपराधी, चार महीने में 863 लोगों से की लाखों रुपये की ठगी
Video: बहराइच में दबंगों के हौसले बुलंद! पहले खेत में युवक जमकर पीटा, फिर पूरे परिवार को घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा
अमरोहा : नशे की दवा बनाने वाली फैक्ट्री को किया सील, बरामद हुआ 13 क्विंटल मादक पदार्थ
लोकसभा चुनाव 2024: छठवें चरण के मतदान हेतु नामांकन के पाचवें दिन समाजवादी पार्टी के नेताओ ने कहा - यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है !