परिवार संग कोतवाली पहुंचे युवक ने पेट्रोल डालाकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस के फूले हाथ-पांव , फिर हुआ ये…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में युवक ने परिवार संग कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास।

हमीरपुर में युवक ने परिवार संग कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पार्टनर द्वारा रकम न देने से पीड़ित आहत था। मामले में दो दिन पूर्व युवक कोतवाली में तहरीर दे चुका।

हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी युवक द्वारा पार्टनरशिप में खरीदी गई जेसीबी मशीन को बेचने के बाद पार्टनर ने उसके हिस्से का रुपया न दिया। इससे आहत ग्रामीण ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ  कोतवाली में पहुंचकर अपने ऊपर और बच्चों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। बता दें कि पेट्रोल डालने वाले ग्रामीण युवक ने बीते दो दिन पूर्व कोतवाली में मामले की तहरीर भी दी थी।
 
स्यावरी निवासी बृजेश कुमार कुशवाहा पुत्र दीनदयाल ने बताया कि राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी उमेश कुमार के साथ मिलकर उसने जेसीबी मशीन खरीदी थी। जिसमें उसका 25 प्रतिशत शेयर (रुपया) दो लाख 40 हजार रुपया लगा था। बताया कुछ समय बाद उमेश ने जेसीबी मशीन को बेच दिया। मशीन बेचने के दौरान यह तय हुआ था कि उसे उसके हिस्से का रुपया दिया जाएगा। लेकिन मशीन बेचने के बाद उमेश उसे रुपये देने के नाम पर लगातार आज कल कहकर टाल रहा है।
 
इधर, रुपये मांगने पर उसके साथ गाली गलौज कर रहा था। पीड़ित ने  दो दिन पूर्व कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग कर चुका है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन के लेनदेन के विवाद में युवक ने आक्रोश में आकर आग लगाने की केवल धमकी दी थी। कहा पेट्रोल छिड़कने जैसी कोई भी बात कोतवाली में नहीं हुई है। बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है तथा मामले को सुलझाया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार