शराब दुकानों से लगे अहाते आज से बंद किए गए : CM शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज एक अप्रैल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से शराब की दुकानों से लगे शराब पीने के सारे अहाते बंद कर दिए गए हैं। चौहान ने प्रदेशवासियों से यह बात मीडिया के माध्यम से कही।

उन्होंने कहा कि पहले शराब की दुकान से लेकर लोग अहाते में शराब पीते थे, नशे की हालत में अपने घर पहुंचते थे, अगर गाड़ी चलाते थे तो दुर्घटना का संकट भी रहता था। कई बार लोग नशे के कारण ऐसी हरकत करते थे, जिससे मां, बहन और बेटी की सुरक्षा संकट में पड़ती थी। अहाते बंद कर देने से अब ऐसी हरकतें समाप्त होंगी। यह एक प्रकार से नशे पर नैतिक अंकुश है। 

ये भी पढ़ें : भारत में कोविड-19 के 2,994 नए मामले सामने आए 

संबंधित समाचार